• Home
  • Sitemap
  • FAQ
  • Join with me
PressGrid
  • Home
  • Gallery
  • Blogs
  • Social Activities
  • Political Activities
  • Foreign Affairs
  • Media
  • Connect with Vishal Tandel

Media

असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी विशाल टंडेल पहुंचे असम दौरे पर • ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन

Dec 16, 2022

असम राज्य भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी श्री विशाल टंडेल दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे है। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी श्री विशाल टंडेल ने असम के दररंग जिले ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित संगठन की मीटिंग में हिस्सा लिया और पदाधिकारियों का पंच मार्गदर्शन किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रभारी विशाल टंडेल ने जिले की संगठन की स्थिति को जाना और केंद्रीय इकाई के संदेश और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। श्री विशाल टंडेल ने असम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा लागू ओबीसी समाज के लोगों को न्याय दिलाने वाली योजना मिशन भूमिपुत्र का भी प्रचार किया। जिसके जरिए असम में ओबीसी समाज को ऑनलाइन ओबीसी सर्टिफिकेट की सुविधा है और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल से ही ओबीसी सर्टिफिकेट की सुविधा उपलब्ध है। राज्य ओबीसी कमिशन जन के गठन के लिए भी ओबीसी मोर्चा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस ओबीसी मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष निपोन नाथ, असम प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा अश्वनी राय सरकार, जिला भाजपा अध्यक्ष अमर शर्मा, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सौरवकुमार नाथ, उपाध्यक्ष पंकज दास, दररंग जिला परिषद अध्यक्ष धीरेन डेका, विधायक डॉ. परमानंद राजबोंसी, पूर्व विधायक गुरुज्योति दास, संगठन एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

N/A
N/A
N/A
N/A
Copyright 2025 © Vishal Tandel All rights reserved. | Website Designed & Developed by EIS (Daman)