• Home
  • Sitemap
  • FAQ
  • Join with me
PressGrid
  • Home
  • Gallery
  • Blogs
  • Social Activities
  • Political Activities
  • Foreign Affairs
  • Media
  • Connect with Vishal Tandel

Political

असम राज्य भाजपा ओबीसी प्रभारी श्री विशाल टंडेल पहुंचे गुवाहटी , तीन दिवसीय असं दौरे पर

Apr 05, 2022

संघ प्रदेश थ्रीडी के ओबीसी भाजपा नेता और असम राज्य के भाजपा ओबीसी प्रभारी श्री विशाल टंडेल तीन दिवसीय असम दौरे के तहत आज गुवाहाटी पहुंचे है। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर असम प्रदेश भाजपा ओबीसी महामंत्री सौरव कुमार नाथ और मीडिया कन्वीनर दादामोनी ने श्री विशाल टंडेल का गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बी. के. नाथ ने विशाल टंडेल को आसामी गमछा पहनाकर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान असम प्रदेश भाजपा ओबीसी प्रभारी विशाल टंडेल ने उपस्थित नेताओं से चर्चा-विचारणा भी की। कल सुबह विशाल टंडेल गुवाहाटी के प्रसिद्ध मां कामाख्या माता के मंदिर में दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगें। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव के ओबीसी नेता विशाल टंडेल को असम राज्य भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया है। विशाल टंडेल पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए तीन दिवसीय असम दौरे पर है

Copyright 2025 © Vishal Tandel All rights reserved. | Website Designed & Developed by EIS (Daman)